Saturday, 7 January 2017

पप्पू – मैं कल से बिल्कुल भी स्कूल नहीं जाँऊगा



पप्पूमैं कल से बिल्कुल भी स्कूल नहीं जाँऊगा
बापूक्यों पढाई में मन नहीं लगता क्या तेरा
पप्पूलगता है लेकिन मास्टर
बड़ा बेकार है
बापूक्यों ?
पप्पूकुछ आता ही नहीं उसे
सारे जवाब मुझसे ही पूछता है

Wednesday, 4 January 2017

दो बल्लेबाज दोनों 94 रन पर खेल रहे हें


दो बल्लेबाज दोनों 94 रन पर खेल रहे हें
जीतने के लिए अंतिम 3 गेंद पर 7 रन चाहिए
दोनों ने 100 रन बनाये कैसे ?

https://www.facebook.com/Hindipaheliyan

हमने देखा ऐसा एक बाँदा




हमने देखा ऐसा एक बाँदा
सूरज के सामने रहता ठंडा
धुप में जरा नहीं घबराता
सूरज की तरफ मुंह लटक जाता

उत्तर - सूरजमुखी का फूल

https://www.facebook.com/Hindipaheliyan

Tuesday, 3 January 2017

Monday, 2 January 2017

एक लड़का डॉ शर्मा का बेटा है पर पर डॉ शर्मा उसका बाप नहीं है बताओ कैसे ?


एक लड़का डॉ शर्मा का बेटा है
पर पर डॉ शर्मा उसका बाप नहीं है
बताओ कैसे ?

उत्तर - क्योंकि डॉ  शर्मा उसकी माँ है

सब्जी में कोनसी सब्जी है जिसको अंग्रेजी मैं लिखने पर .....

सब्जी में कोनसी सब्जी है जिसको अंग्रेजी मैं लिखने पर 
नाम का पहला अक्षर हटाओ तो कीमती चीज का नाम बन जाता है 
और आखिरी अक्षर हटाओ तो खाने की चीज का नाम बन जाता है 
और दोनों हटाओ तो लड़की का नाम बन जाता है 

Ans : – Kheera 
K Hatao To "Heera" Or A Hatao To "Kheer" Or Dono Hatao To "Heer"

8 को लिखो 8 बार उत्तर आये 1000 बताओ कैसे ?

आठ को लिखो आठ बार
उत्तर आये एक हजार बताओ कैसे ?

उत्तर -    888
              88
                8
                8
                8
           ------
           1000
          -------

दो सुन्दर लड़के दोनों एक रंग के एक बिछड़ जाये तो दूसरा काम न आये।

दो सुन्दर लड़के दोनों एक रंग के
एक बिछड़ जाये तो दूसरा काम न आये।

उत्तर - जूते 

ऐसी कोनसी चीज है जिसे आगे से बनाया भगवान ने और पीछे से इंसान ने

ऐसी कोनसी चीज है
जिसे आगे से बनाया भगवान ने
और पीछे से इंसान ने।

उत्तर - बेलगाडी

Sunday, 1 January 2017

पूंछ कटे तो सीता , सिर कटे तो मित्र, मध्य कटे खोपड़ी, पहेली बड़ी विचित्र


पूंछ कटे तो सीता ,
सिर कटे तो मित्र,
मध्य कटे खोपड़ी,
पहेली बड़ी विचित्र ॥

उत्तर - सियार

दिमाग है तो उत्तर दीजिये

दिमाग है तो उत्तर दीजिये 

३ दोस्त थे वो बाजार गये , वहाँ उन्हें एक़ घड़ी पसन्द आई जिसका मूल्य था 3 0  रुपये 
तीनों ने मिलकर 1 0 -1 0  रूपये मिलाकर वो घड़ी खरीद ली
बाद मे दुकानदार बोला आपको पांच रूपये की छूट मिल रही है 
तीनों ने 1 -1  रुपया  वापस  लिया बाकी बचे 2 रूपये वो उन्होंने भिखारी को दे दिए 
फिर वो घडी उन्होंने दुकानदार को वापस कर दी  
तीनों के 9 -9 रुपये पड़े 3 x 3 = 27 + 2 रूपये भिखारी के 2 7 + 29 
बताओ  1  रुपया  कहाँ गया ?

उत्तर - घडी का कुल मूल्य 30  - 5 = 2 5 (छूट 5 रूपये )
          तीनों दोस्तों को छूट 1 +1 + 1 = 3 
          इसलिये कुल कीमत = 25+1+1+1=28
          2 रूपये भिखारी = 28+2=30 रूपये

           

दिमाग चलाओ और जबाब दो.

दिमाग चलाओ और जबाब दो.
_______ तरसते थे
एक ___ के लिए।
वो _____ भी आया. एक ____ के लिए।
सोचा उस ____को रख लू हर ___ के लिए।
पर वो____भी ना रुका
एक___ के लिए।
इन 8 खाली जगह में एक ही शब्द आयेगा..वो भी
(दो) अक्षर में ,जिसमे कोई मात्रा नहीं है
बुद्धिमानी की परीक्षा best of luck

उत्तर - पल 


तीन अक्षर का हैं उसका नाम , आता हैं जो खाने के काम । अंत कटे हल बन जाये , मध्य कटे तो हवा बन जाये ।

तीन अक्षर का हैं उसका नाम ,
आता हैं जो खाने के काम ।
अंत कटे हल बन जाये ,
मध्य कटे तो हवा बन जाये ।


उत्तर - हलवा

एक नारी के है दो बालक, दोनो एक ही रंग, पहला चले दूसरा सोवे, फिर भी दोनों संग ॥

एक नारी के है दो बालक,
दोनो एक ही रंग,
पहला चले दूसरा सोवे,
फिर भी दोनों संग ॥


उत्तर - चक्की

मुझमें भार सदा ही रहता, जगह घेरना मुझको आता, हर वस्तु से गहरा रिश्ता, हर जगह मैं पाया जाता

मुझमें भार सदा ही रहता,
जगह घेरना मुझको आता,
हर वस्तु से गहरा रिश्ता,
हर जगह मैं पाया जाता


उत्तर - हवा